फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 7 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड द्वारा संचालित अभियान के क्रम में एसएसपी हरिद्वार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
दिनांक 06/07 जून 2026 की रात्रि चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी स्थित लाल पुल के पास से आरोपी साकिर पुत्र जाबिर निवासी मोहल्ला झाड़ान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.67 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, एक ओप्पो मोबाइल फोन तथा 250 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 431/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल
– उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, प्रभारी चौकी रेल
– कांस्टेबल सतवीर सिंह
– कांस्टेबल रवि चौहान रहे।


