फुरकान अंसारी।

हरिद्वार , 07 जून 2026।नोडल अधिकारी स्वच्छता कन्ट्रोल रूम चन्द्रकान्त मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिला स्वच्छता कंट्रोल रूम को ​शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसमें मिली ​शिकायतों के आधार पर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नोडल स्वच्छता अ​भियान ने बताया कि रविवार को जो ​शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनके संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला​धिकारी के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में प्राप्त ​शिकायतों को मुख्य विकास अ​धिकारी के माध्यम से संबं​धित अ​धिकारियों को भेजा जा रहा है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर कंट्रोल रूम के ​शिकायत और सुझ़ाव के लिए जारी नंबर 8273371714 पर फोटो और वीडियों अपलोड करने के साथ ही कोई भी अपने क्षेत्र की गंदगी की ​शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिला​धिकारी मयूर दी​क्षित ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम के तहत जिले में कमेटी का गठन किया है। इस आधार पर सभी को इसका अनुपालन करना होगा। ​नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र से मिलने वाली समस्याओं को तत्काल उच्चा​धिकारियों के संज्ञान में लाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply