फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 7 जून 2026। वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामल कुमार को उत्तराखंड माटी कला बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पार्टी नेतृत्व, संगठन एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
श्यामल कुमार ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को संगठन द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति उनकी जवाबदेही को और अधिक बढ़ाने वाला अवसर है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों, संगठन के मूल्यों तथा उत्तराखंड के जनहित को सर्वोपरि रखते हुए वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Add A Comment


