फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,07/06/2026।कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के वादी द्वारा दी गई तहरीर बाबत सलमान नामक युवक द्वारा वादी की बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में कोतवाली में मु0अ0सं0- 0014/2026 धारा 137(2),87,64(2)(m) बी0एन0एस0 व 5(n)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।
टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया लगातार तलाश करने पर भी आरोपी अपने आप को छुपाता रहा जिस कारण उस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- का इनाम घोषित किया गया।
दिनांक 06.06.2026 को नामजद आरोपी सलमान को पुलिस ने थाना परिसर गंगनहर रुड़की से हिरासत में लिया। गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।
पुलिस टीम में शामिल
1- उ.नि. मनसा ध्यानी
2- का बलराम आदि रहे।


