फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना बुग्गावाला पुलिस टीम ने 6 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रंट के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 4.92 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रंट थाना बुग्गावाला के कब्जे से 2.41 ग्राम तथा सुमित पुत्र महेन्द्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
– उपनिरीक्षक सुनील रमोला
– हेड कांस्टेबल राजेश नेगी
– कांस्टेबल हरिओम
– कांस्टेबल विक्रम।
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान सख्ती के साथ जारी रहेंगे।


