फुरकान अंसारी।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प क्षेत्र से करीब सुबह 10:30 बजे कुमारी राधिका पुत्री विनोद सोलंकी निवासी ठोकर नम्बर 10 बैरागी कैम्प, थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार को एक महिला एवं एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ ले जाया गया।
घटना के संबंध में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध बच्ची को गोद में लेकर तथा टेम्पो में ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कनखल में मु0अ0सं0 196/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा संदिग्ध महिला एवं व्यक्ति की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मीडिया बंधुओं एवं आमजन से अपील की गई है कि बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु इस सूचना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। यदि किसी व्यक्ति को बच्ची अथवा संदिग्धों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा थाना कनखल को सूचित करें।
Add A Comment


