फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,27/05/2026।मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद आरिफ कासमी ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर कुर्बानी करने वाले सभी लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन अवश्य किया जाए तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न करें।

मौलाना आरिफ कासमी ने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि जानवरों की कुर्बानी के वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा न किए जाएं। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेषों को इधर-उधर लावारिस अवस्था में न फेंका जाए और न ही खून को नालियों में बहाया जाए। अवशेषों को गड्ढे में दबाकर उनका उचित तरीके से निस्तारण करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि ज्वालापुर एक मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, इसलिए सभी लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी समुदाय, विशेषकर हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत न हों।

मौलाना आरिफ कासमी ने कहा कि असली और मुकम्मल कुर्बानी वही है, जिससे किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो और समाज में भाईचारा एवं अमन कायम रहे।

सभी देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।

Share.
Leave A Reply