फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,27/05/2026।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा रात्रि में विशेष चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा गतिविधियों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर देर रात तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, शांति एवं सौहार्द बनाए रखना तथा किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखना रहा।


