1. फुरकान अंसारी।

रुड़की,27/05/2026। ढंडेरा स्थित राज विहार कॉलोनी में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, राज विहार कॉलोनी, नियर योगेश्वर स्कूल ढंडेरा रुड़की स्थित एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका के चलते आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया और कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की मौके पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए हाईप्रेशर वाहन की होजरील के माध्यम से पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझाया तथा गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस लेते हुए फायर टीम का आभार व्यक्त किया।

फायर टीम में शामिल कर्मी-

एलएफएम विपिन सैनी

चालक नरेंद्र सिंह

फायरमैन हरिश्चंद्र

फायरमैन सुनील बन्दोलिया।

Share.
Leave A Reply