(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,23/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस पर अनुसार, 22 मई 2026 को हिल बाईपास रोड फ्लाईओवर के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिस पर टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी ग्राम बनकटवा, थाना जीतना, जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 263/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल संदीप रावत और कांस्टेबल पवनीश कवि शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply