(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,23/05/2026।डीपीएस दौलतपुर जूनियर में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री शिशुपाल नेगी सीओ हरिद्वार,डॉ.बी.राजतिलगम(प्राचार्य, अमृता विश्व विद्यापीठम, हरिद्वार)श्री हरीश पुंडीर(कैरियर कोच और शिक्षाविद्), एवं विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल जी एवं प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले श्रेष्ठ मिश्रा ,पावनी मालासी और नलिनीशा नौटियाल व 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्ट्रीम टॉपर्स

विज्ञान में श्रुति शर्मा,वाणिज्य में आशी शर्मा एवं ह्यूमैनिटीज में अंशिका को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न विषयों में 

 से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके पश्चात अन्य गतिविधियों (कला, संगीत, नृत्य आदि) विषयों में भाग लेने वाले छात्र- छात्रों को भी प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें कक्षा 3 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत बिहू नृत्य, लयबद्ध योग प्रस्तुति और कक्षा 9 के छात्रों द्वारा मिश्रित एवं अर्ध-शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शनों ने पुरस्कार वितरण समारोह में चार चांद लगा दिए।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में निरंतर कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने मेधावियों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों के अथक प्रयासों को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएँ भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply