(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,23/05/2026।हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 22 मई 2026 को पुलिस टीम ने छोटा रविदास मंदिर, मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम कुमार पुत्र जवाहर शाह निवासी तेसवार छपरा, बिहार हाल निवासी लेबर कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन तथा ₹2150 नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 पुलिस टीम में शामिल में कांस्टेबल अमित गॉड,कांस्टेबल रविंद्र चौहान की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply