(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,21/05/2026।अंबेडकर भवन में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के संचालन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राजबीर चौहान, तीरथ पाल रवि सहित अन्य नेताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक भारत, सूचना तकनीक और युवा सशक्तिकरण की सोच आज भी देश का मार्गदर्शन कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रविश भटीजा, मकबूल कुरैशी एवं सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी के समृद्ध और सशक्त भारत के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, वेद पाल तेजियांन एवं मोहन राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में दूरसंचार और आईटी क्रांति की मजबूत नींव रखी। वहीं सुनील सिंह, सोहिल कुरैशी, सुरेंद्र ठाकुर एवं चौ. बलजीत सिंह ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिलाकर तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर राजीव गांधी ने लोकतंत्र को नई दिशा दी।

कार्यक्रम में रामयश सिंह, संजय सैनी, गौरव चौहान,सुहेल अख्वतर , मनोज सैनी, सत्यपाल शास्त्री, सौरव सैनी, राजेश चौहान, अशोक धींगान, सतीश दुबे, हाजी रफी खान, इकबाल काजमी, डॉ. मेहरबान, बृजेश कुमार, राशिद सलमानी, बॉबी, पूर्णचंद, अवदेश कुमार, शहजाद अली, नितिन शर्मा, सुखलाल, मारकंडे, वेदांश कुलश्रेष्ठ, आकाश बिरला, जय राज सिंह एवं अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply