फुरकान अंसारी,

हरिद्वार,22/05/2026। भीषण गर्मी और बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हरिद्वार पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए SSP हरिद्वार द्वारा विशेष पहल की गई। यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को पानी, जूस एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने तेज धूप और गर्मी में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना तथा उनकी सुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नियमित रूप से पेयजल एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें और स्वयं को हाइड्रेटेड रखें।

Share.
Leave A Reply