(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार ,21/05/2026।कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में गंग नहर में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सिटी के माध्यम से SDRF एवं जल पुलिस को रेस्क्यू के लिए सूचित किया गया।
मौके पर मौजूद परिजनों से जानकारी लेने पर नहर किनारे रखे कपड़ों के आधार पर डूबने वाले किशोर की पहचान सचिन अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र अवस्थी, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी चौहान मार्केट, शिव मंदिर के पास, रावली महदूद, बहादराबाद हरिद्वार तथा मूल निवासी पाण्डे सराय, जनपद सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
कुछ ही देर बाद SDRF एवं जल पुलिस हरिद्वार की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किशोर की तलाश में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
प्रेस नोट लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था और खोजबीन लगातार जारी थी।
हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को नदी, नहर अथवा गहरे पानी वाले स्थानों पर नहाने के लिए अकेले न भेजें तथा उन पर विशेष निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


