(फुरकान अंसारी)07 मई 2026।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्धों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में गौकशी जैसे समाज विरोधी कृत्यों में संलिप्त गिरोहों के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली पिरान कलियर पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 06 मई 2026 को गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त मुन्ना पुत्र शाहनवाज उर्फ धन्नु निवासी पिरान कलियर, हरिद्वार को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 84/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अन्य अपराधियों एवं गिरोहों की गतिविधियों की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
उप निरीक्षक पुष्कर सिंह
हेड कांस्टेबल अमित कुमार।


