(फुरकान अंसारी)07 मई 2026।

हरिद्वार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपदभर में पुलिस टीमें सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही हैं।

इसी क्रम में दिनांक 07 मई 2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने कस्बा कलियर एवं दरगाह क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जो झुंड बनाकर श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे तथा दरगाह मार्ग पर भीड़ लगाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।

पुलिस टीम को उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर कुल 25 व्यक्तियों को पूछताछ एवं सत्यापन हेतु हिरासत में लिया गया। सत्यापन एवं पूछताछ के उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान

अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह

का0 प्रकाश मनराल

हो0गा0 ललित कुमार।

Share.
Leave A Reply