(फुरकान अंसारी)07 मई 2026।

हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार निशा यादव ने गुरुवार को सी.पी.यू. हरिद्वार कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था से जुड़े उपकरणों, कार्यालय अभिलेखों, सीज वाहनों तथा उनके रख-रखाव की गहनता से जांच की गई।

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद आयोजित सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सी.पी.यू. हितेश कुमार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं।

सम्मेलन में चारधाम यात्रा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन से शालीन एवं संयमित व्यवहार रखने पर जोर दिया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

Share.
Leave A Reply