फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार, 27 अप्रैल 2026।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा कारोबार से जुड़े संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। पुलिस द्वारा लिंक रोड, गांव-कस्बों की संपर्क सड़कों और हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
पुलिस की सतर्क निगरानी और अभियान के दौरान मंगलौर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों पर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पहला मामला:
पुलिस ने सईद अहमद पुत्र सुल्तान अहमद निवासी मोहल्ला कटहेड़ा, कस्बा मंगलौर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 26.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।
दूसरा मामला:
दूसरे मामले में मुनीर पुत्र रियासत निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर तथा सलमान पुत्र खुर्शीद निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से 6.52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, चौकी प्रभारी मंगलौर बाजार
उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, चौकी प्रभारी नारसन
अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू
हेड कांस्टेबल अमित शर्मा
कांस्टेबल हाकम सिंह
कांस्टेबल पंकज चौधरी।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


