फुरकान अंसारी संपादक।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित एक गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रात्रि गश्त के दौरान बहादराबाद क्षेत्र स्थित पतंजलि फ्लाईओवर, शांतिरशाह के पास से हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार गौ तस्करों और गौकशी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में सतर्क निगरानी और नियमित गश्त कर रही है।
इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 94/26 के तहत धारा 2(ख)(एक)(11)(27)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट
कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल अवनेश रामा की कार्रवाई।


