फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि शिव कुमार बाबा नामक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अशोभनीय हरकत की। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर में मु0अ0सं0 50/26 के तहत पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को नामजद आरोपी शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने कहा कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के मामलों में हरिद्वार पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर, निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल
उपनिरीक्षक रचना पठानिया
हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह की कार्रवाई।


