फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार।भगवानपुर थाना क्षेत्र में गौकशी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धनार्जन करने वाले आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के अंतर्गत सुसंगठित गिरोह बनाकर गौकशी, पशु क्रूरता, चोरी व वाहन चोरी जैसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 17/04/2026 को थाना भगवानपुर में गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपीगण संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर समाज में भय और दबदबा बनाते थे, जिसके कारण आमजन में डर का माहौल था और कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही देने को तैयार नहीं था।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर निम्नलिखित आरोपियों को ग्राम सिकरोड़ा से गिरफ्तार किया गया—

कलीम पुत्र सलीम उर्फ बुच्चा, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, जनपद हरिद्वार

हसीन पुत्र नसीम, निवासी ग्राम सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास

कलीम का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 796/21 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

मु0अ0सं0 813/24 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

मु0अ0सं0 146/25 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

हसीन का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 796/21 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

मु0अ0सं0 1038/22 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम

पुलिस टीम

रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक, भगवानपुर

उपनिरीक्षक नीरज रावत

अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान

हेड कांस्टेबल सुधीर चौधरी

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल अजय चन्देल

कांस्टेबल चन्द्रविकास

कांस्टेबल अजय जोशी

कांस्टेबल अमित कुमार

कांस्टेबल सुशील तोमर

कांस्टेबल उवैद उल्ला।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण हेतु आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply