फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार।आज 18/04/2026 को नगर आयुक्त एवं मुख्य सफाई निरीक्षक  विकास चौधरी  के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान भगत सिंह चौक से राम चौक, राम चौक से जामा मस्जिद, जामा मस्जिद से कोतवाली चौक तथा कोतवाली चौक से पीठ बाजार तक संचालित किया गया।

इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा नालों के ऊपर एवं आसपास किए गए अतिक्रमण, गंदगी फैलाने, दुकानों पर डस्टबिन न रखने तथा दुकानों के बाहर कूड़ा पाए जाने को लेकर क्षेत्र में अनाउंसमेंट किया गया। सभी दुकानदारों एवं नागरिकों को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा सभी से अपील की जाती है कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर स्वच्छता बनाए रखें, अनिवार्य रूप से डस्टबिन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण तुरंत हटाएं, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Share.
Leave A Reply