फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार, 18 अप्रैल 2026।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

इसके पश्चात सभी अधिकारी हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां 19 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन की कामना करते हुए मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

Share.
Leave A Reply