फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने के उद्देश्य से अपर रोड से हरकी पैड़ी तक तथा वाल्मीकि चौक से CCR तक घुड़सवार पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

सभी जवान अपनी-अपनी टीमों के साथ घोड़ों पर सवार होकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस हर मोर्चे पर तैयार है और सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है।

Share.
Leave A Reply