फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।

दिनांक 25.12.2025 को सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी की खिड़की तोड़कर करीब चार लाख पीस सिल्वर शीट चोरी करने के संबंध में थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 650/25 धारा 331(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने नितिन व आकाश उर्फ रोबिन को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में माननीय न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी आकाश उर्फ रोबिन फरार हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में 

एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र शाह

हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक

हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply