फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इन अचानक हुए तबादलो से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से भगवानपुर भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर से नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंद्रभान सिंह को पुलिस लाइन से ज्वालापुर कोतवाली में तैनाती मिली है। इसी क्रम में विजय सिंह को बहादराबाद से झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है और अमरजीत को मंगलौर से बहादराबाद भेजा गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें सुखपाल मान को पुलिस लाइन से SSI मंगलौर, और भगवान सिंह मेहर को बुग्गावाला से मंगलौर कोतवाली में तैनात किया गया है।
इसके अलावा अंकुर शर्मा को भगवानपुर से बुग्गावाला थानाध्यक्ष, मनोज गैरोला को मंगलौर से बहादराबाद, और अजय शाह व नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस बड़े फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।अचानक हुए इन तबादलों से विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है और आने वाले दिनों में इसके असर साफ देखने को मिल सकते हैं।


