फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 28 मार्च 2026। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरचन्दी में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिरचन्दी गांव में फरमान के घेर में कुछ लोग गोकशी कर गोमांस की कटाई-छंटाई कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख अधिकांश आरोपी फरार हो गए, जबकि एक महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार महिला के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामद गोमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कराया गया।
इस मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,उपनिरीक्षक हुकम सिंह,हेड कांस्टेबल सिकन्दर तोमर,कांस्टेबल सुशील तोमर,कांस्टेबल गोविन्द कुमार,होमगार्ड रमा धीमान की कार्रवाई।


