हरिद्वार में शोक की लहर: सिटी प्रेस क्लब के सचिव प्रमोद कुमार की भाभी का निधन, हर की पैड़ी पर हुआ अस्थि विसर्जन

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 28 मार्च 2026। सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार के सचिव प्रमोद कुमार की भाभी श्रीमती कुसुम का लंबी बीमारी के चलते सहारनपुर में निधन हो गया, जिससे पूरे सिटी प्रेस क्लब में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार को उनके पुत्र संदीप अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां हर की पैड़ी पर विधिवत अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, महामंत्री कमल अग्रवाल, सचिव परवीन कश्यप सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती कुसुम, पत्नी स्वर्गीय सोम प्रकाश, के निधन से सिटी प्रेस क्लब परिवार गहरे शोक में है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस भावुक माहौल में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

इस मौके पर सचिव प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। शोकाकुल परिवार में मुख्य रूप से डॉ. हरज्ञान सिंह, विनोद कुमार, मांघेराम, मास्टर नेत्रपाल, संजय, अनिल कुमार, राधेश्याम, प्रेम सिंह, मुकेश, लाल सिंह, पप्पू, राजा, जोगिंदर, अशोक, महेंद्र, सुलेन्दर सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply