फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार, 10 मार्च 2026। थाना सिडकुल पर दिनांक 5.03.26 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर के आधार थाना सिडकुल पर आरोपित राजीव आदि द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो,तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी तथा वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 09.03.2026 को सिडकुल पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक माध्यम व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित आरोपित की धर पकड कर 01 आरोपित को पकडा गया।
अन्य फरार आरोपित की तलाश जारी है।
1.थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,
2.व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर,
3.उ0नि0 अनिल बिष्ट,
4.हे0का0संजय सिंह,
5- हे0का0देशराज,
6.हे0का0जितेन्द्र मलिक,
7.का0 रोहित कुमार,
8.का0 गजेन्द्र तोमर,
9.का0अनिल कण्डारी आदि की कार्रवाई।


