फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 10 मार्च 2026।एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन (08 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी) बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 05 मार्च 2026 को शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर (हरिद्वार) द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स (नंबर UK17L-8320) दिनांक 04 मार्च 2026 को महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।

इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम का गठन और कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्धों से पूछताछ की और लगातार चेकिंग अभियान चलाया।

दिनांक 09 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी की थी।

खंडहर से बरामद हुए चोरी के वाहन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से 08 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी बरामद कीं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए थे और उन्हें नहर पटरी के पास खंडहर में छिपाकर रखते थे।

दोनों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं।

मोसिन पेशे से राजमिस्त्री है।

गुल्सान ई-रिक्शा मैकेनिक का काम करता है।

बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी डीसीआरबी से प्राप्त की जा रही है।

आरोपियों के नाम व पता

मोसिन पुत्र जान आलम

गुल्सान पुत्र बलीन

निवासीगण – ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 238/2026, धारा 303(2), 3(5), 317(2) BNS – थाना कोतवाली ज्वालापुर

मु0अ0सं0 175/2026, धारा 303(2) BNS – थाना पटेलनगर, देहरादून

मु0अ0सं0 54/2026, धारा 303(2) BNS – थाना डोईवाला, देहरादून

मु0अ0सं0 56/2026, धारा 303(2) BNS – थाना डोईवाला, देहरादून

मु0अ0सं0 63/2026, धारा 303(2) BNS – थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

मु0अ0सं0 25/2026, धारा 303(2) BNS – थाना राजपुर, देहरादून

बरामद चोरी के वाहनों का विवरण

मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe (काला) – UK17L8320

मोटरसाइकिल Splendor Plus (काला) – UK07-DZ-6376

मोटरसाइकिल Splendor Plus (काला) – UP30BJ6202

मोटरसाइकिल Hero Splendor (काला) – इंजन नं. HA10AGJHB24405 / चेसिस नं. MBLHAR080JHB74084

स्कूटी TVS Ntorq 125 (काला) – UK07FA3765

स्कूटी Honda Activa (स्लेटी) – UK07BZ1849

मोटरसाइकिल Splendor Plus (काला) – UK07-FN-1015

मोटरसाइकिल Hero Splendor Pro – चेसिस नं. MBLHA10ADCHA08923 / इंजन नं. HA10EHCHA09807

मोटरसाइकिल Hero Passion (नीला) – UK08AG-8371

मोटरसाइकिल Hero Splendor (काला) – UP20BE-4511

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और चोरी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रभारी निरीक्षक – कुन्दन सिंह राणा

वरिष्ठ उपनिरीक्षक – खेमेन्द्र गंगवार

प्रभारी चौकी बाजार – उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल

उपनिरीक्षक – मनीष भंडारी

उपनिरीक्षक – गंभीर तोमर

कांस्टेबल – गणेश तोमर

कांस्टेबल – रवि चौहान

कांस्टेबल – कपिल गोला

कांस्टेबल – आलोक नेगी

कांस्टेबल – दिनेश कुमार

कांस्टेबल – मनोज डोभाल

कांस्टेबल – अंकुर चौधरी आदि की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply