फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। 758 वें सालाना उर्स/मेले के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर सुयाल द्वारा उर्स मेला 2026 ड्यूटी में आये समस्त पुलिल बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, फायर सर्विस, दूरसंचार, बीडीएस दल, अभिसूचना इकाई, पीएसी/ पेरामिलिट्री को ब्रीफ़ किया गया। 

 

उक्त ब्रीफिंग में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेठ और सीओ भगवानपुर सुमित पाण्ड, सीओ रुड़की ओसीन जोशी, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मेला के.एम. भण्डारी, निरीक्षक अभिसूचना, निरीक्षक यातायात रुडकी, व चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, दरगाह प्रशासन, इत्यादि लोग मौजूद रहें। 

 

ब्रीफिंग में अधिकारीगण द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को शालीनता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें ड्यूटी के प्रति सतर्क और श्रद्धालुओं के साथ संयमित व्यवहार करने की नसीहत दी। 

 

इस बार उर्स मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस व्यवस्था के क्रम में मेला क्षेत्र को 04 जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

 

कोतवाली पीपल चौक के निकट आशियाना गेस्ट हाउस के सामने ग्राउण्ड, में स्थापित की गयी है जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय, मेलाधिकारी कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, कोतवाली कार्यालय,भोजनालय, मीटिंगहॉल,फायरसर्विस, वायरलैस कंट्रोल रुम, हो0गा0 व पी0आर0डी0 कार्यालय, इत्यादि तथा पुलिस कर्मी व होमगार्ड, पी0आर0डी0 जवानो को ठहरने हेतु व्यवस्था की गयी है। 

 

यातायात व्यवस्था हेतु मेला क्षेत्र में को करीब 100 स्थानों को सीसीटीवी से कवरेज किया गया है तथा 24 स्थानों पर बैरियर स्थापित किये गये हैं। 13 स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था की गयी है। 11 स्थानों पर भीड़ नियन्त्रण हेतु वाच टावर स्थापित किये जाऐगें। यातायात व्यवस्था व जायरीनों की सुविधा व सहायता हेतु 27 स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकिया स्थापित की गयी है। 

 

इस बार मेले में कानून एवं शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु 103 उपनिरीक्षक,27 महिला उ0नि0, 265 आरक्षी, 49 महिला आरक्षी, 01 कम्पनी पीएसी, 02 कम्पनी पैरामिलिट्री 150 होमगार्ड़, 03 फायर टीमें, 01 बम निरोधक दस्ता व 02 रिकवरी वैन नियुक्त रहेंगें।

 

*यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था* – सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में यातायात प्रबन्धन हेतु 24 स्थानों पर बैरियर स्थापित किये गये है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में 13 स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था की गयी है । विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों को इमाम साहब पार्किंग, पीरगैब साहब के नीचे, साबरी नर्सिंग पार्किंग, रहमतपुर रोड़ कॉर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पार्किंग, दोनो नहरो के बीच धनौरी साईड, हज हाउस के सामने पार्किग, नूरबीबी पार्किंग, बेडपुर गांव /बेड़पुर चौक चार मिनार होटल के नीचे पार्किंग (इमलीरोड़), पी0एन0बी0 पार्किंग, चिराग अली शाह पक्की पार्किंग, होटल कैनाल व्यू ग्राउण्ड कावड़ पटरी, एनआईसी कॉलेज ग्राउण्ड /सिचांई विभाग की खाली जमीन धनोरी स्थानों पर पार्क किया जाऐगा ।

दरगाह परिसर के 1 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों का प्रवेश निषेध कर जीरो जोन रहेगा।

 

*उर्स 2026 हेतु पिरान कलियर यातायात प्लान*

 

 दिनांक 23.08.26 से रुड़की नहर पटरी से कलियर की ओर आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों को जिन्हे हरिद्वार जाना है, उन्हे नगर पालिका पुल से व सोनाली पार्क का उत्तरी किनारे से हरिद्वार हाईवे पर डायवर्ट किया जाऐगा

 दिनांक 23.08.26 से पुरानी नहर पटरी पर रुड़की से कलियर की ओर आने वाले चार पहिया व दो पहिया वाहनों को जिन्हे हरिद्वार जाना है,उन्हे मेहवड़ पुल से मेहवड कला यूटर्न कर कावड़ पटरी से सोलानी पुल की छोर से हाईवे से हरिद्वार भेजा जाऐगा ।

 भगवानपुर इमलीखेड़ा की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन जिन्हे हरिद्वार जाना है उनको धनोरी होते हुए बहादराबाद भेजा जाऐगा।

 हरिद्वार से आने वाले छोटे बड़े वाहन जिनको भगवानपुर- सहारनपुर जाना है उनको धनोरी तिरछा पुल से “डायवर्ट” कर धनोरी – इमलीखेड़ा की ओर भेजा जाऐगा।

 हरिद्वार से नहर पटरी आने वाले वाहन जिनको रुड़की की ओर जाना है, उनको बहादराबाद से “डायवर्ट” कर सीधे हाईवे,से रुडकी की ओर भेजा जाऐगा।

 रुड़की व नगला इमरती बाईपास की ओर से आने वाले वाहन जिनको हरिद्वार जाना है उन्हे कोर इन्जीनियरिंग कॉलेज तिराहा से हरिद्वार हाईवे की ओर भेजा जाऐगा।

 कोर इन्जीनियरिंग कॉलेज से कलियर आने वाले चार पहिया छोट – बड़े जायरीनों के वाहनों को रहमतपुर रोड़ / कॉर ईंजीनिरयरिंग कॉलेज के निकट बनायी गयी अस्थाई पार्किगं में पार्क किया जाऐगा।

 धनोरी कावड़ नहर पटरी की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को इमाम साहब के नीचे अजमेरी गेट पार्किगं में पार्क किया जाऐगा।

 धनोरी रोड़ पुरानी नहर पटरी की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को धनौरी इण्टर कॉलेज पर रोका जाऐगा व जायरीनों के वाहनों को धनोरी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड व खाली प्लाटिंग वाले रुट में पार्क किया जाऐगा ।

 धनोरी पुरानी नहर पटरी व बावन दर्रा मध्य पटरी की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को नूरबीबी दो पहिया व चार पहिया पार्किगं में पार्क किया जाऐगा।

 बेडपुर की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को बेड़पुर गांव के निकट विधायक पेट्राल पम्प से पूर्व खाली मैदान पार्क किया जाऐगा।

 इमलीखेड़ा,मेहवड़ रोड़ के लिंग मार्ग की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े वाहनों को चार मिनार होटल के नीचे पार्किंग (इमलीरोड़) पार्किगं में पार्क किया जाऐगा।

 पुरानी नहर पटरी पर रुडकी की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को 1-हज हाउस के सामने पक्की पार्किंग 2- पीएनबी के समीप बनायी गयी पार्किंग में पार्क किया जाऐगा।

 पुरानी नहर पटरी पर रुडकी की ओर से कलियर आने वाले रिक्शा- तांगा को साबरी नर्सिंग तांगा स्टेण्ड कलियर में पार्क किया जाऐगा।

 कावड़ नहर पटरी पर रुडकी की ओर से कलियर आने वाले सवारी विक्रम टेम्पू,मैटाडोर को मेहवड़ पुल से (बाजूहेड़ी चौराहा) से दोनों नहरों के मध्य पटरी पर “डायवर्ट” कर पीर गैब साहब दरगाह के नीचे नायी गयी पार्किंग में पार्क किया जाऐगा।

 कावड़ नहर पटरी पर रुडकी की ओर से कलियर आने वाले छोटे ब़ड़े जायरीनों के वाहनों को होटल कैनाल व्यहू के पास राणा ब्रिक फील्ड में बनायी गयी पार्किंग में पार्क किया जाऐगा।

 कावड़ नहर पटरी से व रहमतपुर व अन्य स्थानीय दो पहिया वाहनों को कलियर चौक से सदन चौक के बीच बनी दो पहिया पार्किंग मे पार्क किया जाऐगा।

 पार्किंग स्थल पर पार्किंग क्षमता फुल होने की दशा में बैकल्पिक पार्किंग- 1.मेहवड़ पुल के निकट खाली मैदान 2. धनौरी लॉ कॉलेज मैदान का उपयोग किया जाऐगा।

 दिनांक 23.08.26 से दिनांक 28.08.26 तक आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त सभी वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

Share.
Leave A Reply