(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 8 फरवरी 2026। ज्वालापुर स्थित ग्राम सराय के मदरसा तनवीरूल कुरआन में सालाना 44वें जलसे का आयोजन अकीदत और शानो-शौकत के साथ किया गया। जलसे के मौके पर दुआ में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर हिंदुस्तान के मशहूर उलमा-ए-किराम ने शिरकत कर अपने खिताबात से लोगों को नवाज़ा। दारुल उलूम देवबंद से मुफ़्ती सलमान, मौलाना मुनीर, मुफ़्ती रियासत और मौलाना इरफ़ान उपस्थित रहे। वहीं मौलाना मोहम्मद हसन (मुज़फ्फरनगर) और कारी मोहम्मद इक़राम ने भी जलसे को संबोधित किया।
जलसे का एक अहम आकर्षण 7 हाफिज़-ए-कुरआन की दस्तारबंदी रहा, जिसे देखकर माहौल रूहानी हो गया। मदरसे के नाज़िम मौलाना मोहम्मद इल्यास ने सभी मेहमान उलमा और आए हुए लोगों का इस्तकबाल किया।अंत में देश व समाज की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम में मुकर्रम हाशिम (सदर), हाजी मोहम्मद क़ासिम (नायब सदर), मोहतमीम मदरसा, ठेकेदार मोहम्मद इरशाद, अकरम अंसारी (सभासद), हाजी मंसूर, इरशाद पत्ती वाले, सगीर अहमद, कलीम ठेकेदार, नूरहसन, मक़सूद, ग्राम प्रधान मनीष कुमार, राजकुमार यादव बिरम सिंह यादव विनोद कुमार खाद वाले मास्टर वीर वतन यादव अवनीश कुमार, इसरार अंसारी, हाजी शफात,नूर खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


