(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। 07 फरवरी 2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत अंसारी मार्केट, कटहरा बाजार, एसबीआई बैंक के सामने आपसी लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा तीनों अभियुक्तों को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय में पेश किया। कांस्टेबल अमित गौड,कांस्टेबल राजेश बिष्ट,कांस्टेबल गणेश तोमर की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply