(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार।थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के कुल 05 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बढ़ती वाहन चोरियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी के निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।
सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर बनाई गई क्राइम ग्राफ
पिछले कई दिनों से थाना सिडकुल क्षेत्र में एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया।
संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण कर Crime Graph तैयार किया गया तथा आसपास रहने व कार्यरत लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए।
चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध गिरफ्तार
दिनांक 08 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर दवा चौक, सिडकुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों
आयुष पुत्र गंगाराम एवं रोहित पुत्र शिवराम को हिरासत में लिया।
इनके कब्जे से डैन्सो चौक से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो मु0अ0सं0 48/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।
मुन्जाल शोवा के पीछे बना रखा था चोरी का अड्डा
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ के दौरान उन्होंने चार अन्य वाहन चोरी कर उन्हें मुन्जाल शोवा कंपनी के पीछे छिपाकर रखने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके से 03 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद की।
बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में पूर्व से अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं, जबकि शेष के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नितेश शर्मा – थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल
अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी
अ0उ0नि0 संजय चौहान
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक
हेड कांस्टेबल संजय सिंह
कांस्टेबल रोहित कुमार
कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर
कांस्टेबल अरविन्द कुमार
कांस्टेबल मुकेश कुमार।
Add A Comment


