(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03/02/2026 को दौराने चेकिंग, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा लाल पुल पार, नहर पटरी से एक नशा तस्कर को 2.240 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
निवासी -ग्राम फलोदी नैटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी — प्रदीप का मकान, रविदास मंदिर के पास, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
2.240 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
01 मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी)।
प्रभारी चौकी रेल उ0नि0 समीप पाण्डेय
हेड कांस्टेबल हिमेश चन्द्र
कांस्टेबल दीपक चौहान की कार्रवाई।


