(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनारासी में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े कुल 11 वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सख़्त निर्देश जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01 फरवरी 2026 को रविदास जयंती की शोभायात्रा के सकुशल संपन्न होने के उपरांत शाम लगभग 17:00 बजे ग्राम बिनारासी में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान आरोपी विशाल ने अपने परिजनों एवं साथियों के साथ मिलकर गांव के युवक आनंद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के परिजनों व समर्थकों ने आरोपी विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके पश्चात विशाल पक्ष के घरों में आगजनी एवं तोड़फोड़ की गई, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो गई।
अभियोग पंजीकरण का विवरण
घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए—
🔹 मु.अ.स. 65/2026
मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर अनुज आदि के विरुद्ध
धारा 103(1), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 326(छ), 333, 324, 109(1), 3(5) बीएनएस
🔹 मु.अ.स. 66/2026
मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल आदि के विरुद्ध
धारा 103(1), 109(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस
पुलिस की कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा—
गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए
लापरवाही बरतने वाले कुछ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई
आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया
आरोपितों की गिरफ्तारी
गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 04.02.2026 को अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से संबंधित कुल 11 वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
हत्या का कारण
जांच में सामने आया कि आरोपी विशाल को शक था कि मृतक आनंद के उसकी बहन से संबंध हैं। इसी संदेह के चलते विशाल ने अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके प्रतिशोध में आनंद पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ कर अन्य लोगों को घायल किया।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण
🔹 मु.अ.स. 65/2026
हुस्नलाल पुत्र अतर सिंह
अक्षय पुत्र पप्पू
सुनील पुत्र पदम
भूपेन्द्र पुत्र रामपाल
टिकू पुत्र समय सिंह (उम्र 33 वर्ष)
रोहित पुत्र पदम (उम्र 29 वर्ष)
असकेन्द्र पुत्र रामपाल (उम्र 37 वर्ष)
अवनेश उर्फ हनुमान पुत्र गिरधारी लाल (उम्र 38 वर्ष)
समस्त निवासी: ग्राम बिनारासी, जनपद हरिद्वार
🔹 मु.अ.स. 66/2026
विशाल पुत्र शेर सिंह (उम्र 21 वर्ष)
हिमांशु पुत्र तराचंद (उम्र 20 वर्ष)
निखिल पुत्र टीटू (उम्र 23 वर्ष)
समस्त निवासी: ग्राम बिनारासी, जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
आरोपी विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

Share.
Leave A Reply