कप्तान डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार जनपद की कोतवाली लक्सर पुलिस ने 20 वर्षीय युवक सन्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके करीबी दोस्त रोहित उर्फ़ बालू को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीते पाँच दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था।

05 दिनों से था लापता, गन्ने के खेत से मिला शव

दिनांक 30.01.2026 को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी एक महिला द्वारा अपने पुत्र सन्नी (उम्र लगभग 20 वर्ष) के घर से दोस्तों के साथ जाने और वापस न लौटने की शिकायत कोतवाली लक्सर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई।

दोस्त की संदिग्ध भूमिका से खुली हत्या की गुत्थी

गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच की, जिसमें मृतक के दोस्त ने भूमिका संदिग्ध पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उसने अपने दोस्त सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

हत्या के बाद आरोपी गांव वालों और दोस्तों को गुमराह करने के लिए सन्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा।

मोबाइल फोन बना हत्या की वजह

जानिए पूरी वारदात की कहानी—

दिनांक 27.01.2026 को सन्नी, रोहित और राजा सुल्तानपुर गए थे, जहां दोस्त ने सन्नी के पहचान पत्र और नगदी का उपयोग कर किश्तों पर रेडमी मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों ने अन्य लोगों के साथ शराब पी।

बाद में सन्नी और दोस्त स्थित ठेके से शराब लेकर जंगल की ओर गए। शराब के नशे में नए मोबाइल फोन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रोहित ने गुस्से में आकर सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के गन्ने के खेत में छिपाकर फरार हो गया।

शव बरामद, आरोपी हिरासत में

आरोपी की निशानदेही पर दिनांक 01.02.2026 को पुलिस ने सन्नी का शव बरामद किया और हत्यारोपी को नियमानुसार हिरासत में ले लिया।

खुलासे में शामिल पुलिस टीम

 राजीव रौथाण

व0उ0नि0 लोकपाल परमार

उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी

हे0कानि0 रविन्द्र नागर

कानि0 अजीत तोमर

कानि0 अमित रावत

कानि0 महेन्द्र सिंह

कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट

कानि0 संजय पंवार

Share.
Leave A Reply