(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 2 फरवरी2026।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुधवाशिद, हरिपुर टोंगिया, बेलकी मसाई एवं इनायतपुर में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का आशीर्वाद लिया।
ज्वालापुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश द्वारा किया गया। शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं और प्रत्येक कदम पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे के संदेश को आत्मसात करने की अपील की।
इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


