जर्स कंट्री और सुभाष नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध शराब तस्करी, वारंटी, वांछित, इनामी अपराधियों और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 5 और 6 नवंबर 2026 को ज्वालापुर क्षेत्र के जर्स कंट्री और सुभाष नगर के पास लड़ाई-झगड़ा एवं हुड़दंग करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों
1. निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार।
2. निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार।
3. , निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
4., निवासी न्यू धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार।
5. निवासी विवेक विहार कॉलोनी, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार।
6., निवासी लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार।
7. , निवासी राजीव नगर कॉलोनी, ज्वालापुर, हरिद्वार।
पुलिस टीम
– उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान
– कांस्टेबल अनिल चौहान
– कांस्टेबल बृजमोहन
– कांस्टेबल दिनेश कुमार
– कांस्टेबल अंकुर चौधरी।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


