(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। विधानसभा ज्वालापुर के तेली वाला क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज़ाद अली ने सहभागिता कर सभी क्षेत्रवासियों को गुरु रविदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप मास्टर, विनोद, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद साबरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत अली , प्रदेश सचिव कुर्बान अली , जिला अध्यक्ष रुड़की-हरिद्वार नदीम अहमद जी, जिला अध्यक्ष युवा सलीम शाह जी, जिला सचिव दीपक सैनी जी, सह-सचिव डॉ. कय्यूम हसन जी, जिला सचिव सद्दाम अली जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


