(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार । 27/01/2026 को वादी (काल्पनिक नाम) रमेश, निवासी कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 26/01/2026 को उसकी नाबालिग पुत्री (काल्पनिक नाम) को आरोपी द्वारा स्कूटी पर बैठाकर नहर किनारे एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत कर छेड़छाड़ की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर को दिए गए।
निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 27/01/2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
वर्तमान पता: राजीव नगर कॉलोनी, आर्य नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक सोनम रावत,कांस्टेबल अंकित कवि,कांस्टेबल दीपक चौहान
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा नाबालिगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


