(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित अहबाबनगर में वरदा एकेडमी (एन. इंग्लिश मीडियम स्कूल) द्वारा 26 जनवरी 2026 को विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय के प्रबंधक अनीस ख़ान ने अपने संबोधन में कहा-
“गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—की याद दिलाता है। वरदा एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से भी सशक्त बनाना है। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझ रहे हैं।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य तनवीर अहमद, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


