(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 26 जनवरी 2026। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्वालापुर स्थित मैदानियान शहीद चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
इस मौके पर संजय सैनी ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।”
वहीं वरुण बालियां ने अपने संबोधन में कहा कि “देश की आज़ादी और लोकतंत्र शहीदों के बलिदान का परिणाम है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें सभी ने देशभक्ति के जज्बे के साथ सहभागिता


