पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी किया बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 4.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अकलीम पुत्र नसीम निवासी सुल्तानपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 1289/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पांडे, कांस्टेबल मनोज शर्मा और होमगार्ड जोनू शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply