फुरकान अंसारी।
रुड़की,07अक्तूबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से रुड़की के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से दीपावली एवं घरेलू उपयोग के स्वदेशी सामान की खरीदारी की और दुकानदारों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वदेशी अभियान महात्मा गांधी के विचारों और आत्मनिर्भरता के संदेश से प्रेरित रहा है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और छोटे व्यापारियों की आजीविका मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक पहचान उसके लघु उद्योगों, कृषि और स्वावलंबी उद्यमों से भी होती है, जिनके माध्यम से आमजन अपनी मेहनत और हुनर से विभिन्न वस्तुओं का निर्माण करते हैं।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। इससे छोटे दुकानदारों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलेगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विभिन्न बाजारों में दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मिठाई वितरित करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Share.
Leave A Reply