315 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

फुरकान अंसारी।
मंगलौर (हरिद्वार)। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 3/4 नवंबर 2026 की रात कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम कुमराड़ी में रजवाहे की पटरी के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार,

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में मुकदमा अपराध संख्या 529/2026, धारा 25(1B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply