न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए पुलिस ने दी दबिश, पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 की रात छापेमारी कर एक महिला सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों वारंटियों के खिलाफ माननीय न्यायालय हरिद्वार से वारंट जारी किए गए थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामील के लिए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए वारंटी ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विपिन कुमार, सहायक उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक कमला चौहान, कांस्टेबल अंकित कवि और कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।


