फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही सोशल मीडिया विभाग का विस्तार भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए हरिद्वार ग्रामीण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अतहर अंसारी को सौंपी है। उन्हें सोशल मीडिया विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अतहर अंसारी की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

Share.
Leave A Reply