फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 500 रुपये की नकदी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने थाना स्तर पर टीमों का गठन कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने निवासी गायत्री विहार, सराय रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार को सुभाष नगर स्थित मक्का मस्जिद के पीछे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.45 ग्राम स्मैक और 500 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 651/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।
पूर्व में भी दर्ज हैं मुकदमे:
पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थ और चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 79/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, मुकदमा अपराध संख्या 150/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा मुकदमा अपराध संख्या 943/2023 धारा 380, 411 भारतीय दंड संहिता शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल नरेंद्र राणा।


